आज के डिजिटल युग में, UPBOCW का पोर्टल श्रमिकों के लिए एक वरदान साबित हुआ है। यह पोर्टल श्रमिकों को घर बैठे ही सभी तरह की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने का मौका प्रदान करता है, जैसे कि पंजीकरण, नवीनीकरण, योजनाओं के लिए आवेदन, श्रमिक सर्टिफिकेट डाउनलोड आदि।
इस पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से छुटकारा मिल गया है और वे आसानी से अपनी सारी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। चलिए जानते है, UPBOCW के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से।
श्रमिक पंजीयन (Labor Registration) कैसे करे?
- श्रमिक पंजीयन करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://upbocw.in/ पर जाना है।
- जहा होम पेज पर आपको “श्रमिक पंजीयन” का ऑप्शन दिखाई देगा उसके नीचे लिखे “आवेदन करें” के ऊपर क्लिक करना है।

- क्लिक करते ही आपके सामने श्रमिक पंजीयन आवेदन का एक फार्म खुल जाएगा।

- इस फार्म में मांगी गई पूरी जानकारी आपको सही ढंग से भरनी है जैसे – आधार कार्ड संख्या डाले या आवेदन/पंजीयन संख्या डाले, अपना मंडल चुने, अपना जनपद चुने, अपना मोबाइल नंबर डाले।
- उसके बाद कैप्चा कोड पूरा करे और आवेदन/संशोधन करे।
- फिर आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- अब OTP डालकर आपको बॉक्स में दिए गए certified वाले बटन पर क्लिक करना है।
- जिससे आपकी Screen पर आधार कार्ड से जुड़ा एक फार्म ओपन होगा। इस फार्म में आपको कुछ जानकारी जैसे- श्रमिक का नाम, पिता/पति का नाम, लिंग, जन्म तिथि और आयु दर्ज करे।
- सारी जानकारी के बाद “आधार सत्यापन” के बटन को सेलेक्ट करना है।
- इसके साथ ही वंहा एक और फार्म ओपन होगा।
- इस फार्म में आपको अन्य जानकारी जैसे, आवेदक का पत्र व्यवहार, आवेदक का स्थाई पता, नॉमिनी का विवरण बैंक की जानकारी आदि।
- अब आपको जरूरी डोक्युमेंट को अपलोड करना है और मांगे गए शुल्क का भुगतान करना है।
- लास्ट में फ़ाइनल बटन पर क्लिक करना है। इस तरह आप श्रमिक पंजीयन कर सकते है जिसकी पूरी जानकारी आपको अपने मोबाइल फोन पर मिल जाएगी।
श्रमिक पंजीयन के लिए पात्र (Eligible for Registration)
श्रमिक पंजीयन के लिए कौन पात्र है उसकी पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है।
क्रम संख्या (No.) | कार्य (Work) | क्रम संख्या (No.) | कार्य (Work) |
---|---|---|---|
1 | बेल्डिंग का कार्य (Welding Work) | 20 | मार्बल एवं स्टोन वर्क (Marble and Stone Work) |
2 | बढ़ई का कार्य (Carpentry Work) | 21 | चौकीदारी – निर्माण स्थल पर सुरक्षा (Security at Construction Site) |
3 | कुआँ खोदना (Well Digging) | 22 | पत्थर तोड़ने व पीसने का कार्य (Stone Breaking and Grinding) |
4 | रोलर चलाना (Operating Roller) | 23 | निर्माण स्थल पर लिपिकीय व लेखा कार्य (Clerical and Accounting Work at Site) |
5 | छप्पर डालने का कार्य (Roofing Work) | 24 | सीमेन्ट, कंकरीट, ईंट ढोने का कार्य (Transporting Cement, Concrete, Bricks) |
6 | राजमिस्त्री का कार्य (Masonry Work) | 25 | बांध, पुल, सड़क या भवन निर्माण (Dam, Bridge, Road, or Building Construction) |
7 | प्लम्बरिंग (Plumbing) | 26 | बाढ़ प्रबंधन (Flood Management) |
8 | लोहार (Blacksmith Work) | 27 | ठंडा व गरम मशीनरी की स्थापना व मरम्मत (Cold & Hot Machinery Installation and Repair) |
9 | मोजैक पॉलिश (Mosaic Polishing) | 28 | अग्निशमन प्रणाली की स्थापना व मरम्मत (Firefighting System Installation and Repair) |
10 | सड़क बनाना (Road Construction) | 29 | बड़े यांत्रिक कार्य (Large Mechanical Work – Machinery, Bridge Construction) |
11 | मिक्सर चलाने का कार्य (Mixer Operation) | 30 | भवनों की आन्तरिक सज्जा (Interior Decoration) |
12 | पुताई (Painting Work) | 31 | खिड़की, ग्रिल, दरवाजे की गढ़ाई व स्थापना (Window, Grill, Door Installation) |
13 | इलेक्ट्रिक वर्क (Electrical Work) | 32 | मॉड्यूलर किचन की स्थापना (Modular Kitchen Installation) |
14 | हथौड़ा चलाने का कार्य (Hammering Work) | 33 | सामुदायिक पार्क या फुटपाथ निर्माण (Community Park or Footpath Construction) |
15 | सुरंग निर्माण (Tunnel Construction) | 34 | ईंट भट्ठों पर ईंट निर्माण (Brick Manufacturing at Brick Kilns) |
16 | टाइल्स लगाने का कार्य (Tile Installation) | 35 | मिट्टी, बालू, मौरंग खनन कार्य (Soil, Sand, Morang Mining) |
17 | कुएं से तलछट हटाने का कार्य (Removing Sediment from Well) | 36 | सुरक्षा द्वार व अन्य उपकरणों की स्थापना (Security Gate and Other Equipment Installation) |
18 | चट्टान तोड़ने का कार्य या खनिकर्म (Rock Breaking or Mining) | 37 | लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ी की स्थापना (Lift and Escalator Installation) |
19 | स्प्रे वर्क या मिक्सिंग (Spray Work or Mixing – Road Construction) |
श्रमिक पंजीयन के लिए जरुरी दस्तावेज (Necessary Documents)
श्रमिक पंजीयन के लिए जरुरी दस्तावेज है, जैसे –
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- स्वघोषणा पत्र की फोटोकॉपी
- आवेदक की पासपोर्ट साइज़ फोटो
- बैंक खाता नंबर
- पासबुक की फोटोकॉपी
- नियोजन प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी
श्रमिक पंजीयन के लिए जरुरी पात्रता (Required Eligibility)
श्रमिक पंजीयन के लिए जरुरी पात्रता कौन सी है उसकी पूरी जानकारी नीचे दी है-
- आवेदन करने वाले की उम्र 18 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- बैंक की पासबुक की कॉपी होनी चाहिए।
- नियोजन प्रमाण पत्र की कॉपी।
- आवेदक के द्वारा श्रमिक निर्माण के रूप में कम से कम कम 90 दिनों तक काम पूरा होना चाहिए।
श्रमिक आवदेन (labor application status) चेक करने का तरीका।
- श्रमिक आवेदन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट https://upbocw.in/ पर जाना होगा।
- होम पेज पर मेन्यू वार में “पंजीयन की स्थिति” पर क्लिक करे।

- पजीयन की स्थिति पर क्लिक करते ही वंहा एक फार्म खुल जाएगा।

- इस फार्म में आपको क्या आप श्रमिक है, में से हाँ या नहीं वाले किसी एक ऑप्शन को चुनना है।
- इसके बाद नीचे दिए गए विकल्पों में से एक को पूरा करना है जैसे- आवेदन संख्या, पंजीयन संख्या और आधार कार्ड संख्या।
- अब कैप्चा कोड डालकर पूरा करे और Send OTP पर क्लिक करे।
- इसके बाद आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी कोड डालकर आप अपने आवेदन की स्थिति को आराम से देख सकते है।
श्रमिक सर्टिफिकेट (labor certificate) डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया
श्रमिक सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है-
- labor certificate डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://upbocw.in/ पर जाना है।
- जहाँ होम पेज पर मेन्यू बार में नीचे की तरफ श्रमिक सर्टिफिकेट वाले ऑप्शन पर जाकर डाउनलोड पर क्लिक करे।

- डाउनलोड पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। जिसमे एक फार्म खुल जाएगा।
- ये फार्म श्रमिक सर्टिफिकेट के नाम से ओपन होगा।

- जिसमे आपको पंजीयन संख्या को पूरा करना है और कैप्चा कोड डालना है।
- इसके बाद सर्च के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- सेलेक्ट करते ही आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP कोड आएगा।
- अब आपको ओटीपी कोड को डालकर नीचे दिए गए “प्रमाणित करें” के बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह से आपकी स्क्रीन पर श्रमिक सर्टिफिकेट ओपन हो जाएगा इसके साथ आप इसे डाउनलोड कर सकते है और प्रिंटआउट भी निकल सकते है।
श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण (Labor Registration Renewal) कैसे करे?
श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण करने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है –
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://upbocw.in/ पर जाना है।
- मेन्यू बार में आपको “पंजीयन नवीनीकरण” के नीचे दिए “आवेदन” के बटन पर क्लिक करना है।

- आवेदन पर क्लिक करते ही वंहा श्रमिक के नवीनीकरण की जानकारी वाला एक पेज खुल जाएगा।

- इस पेज पर आपको पंजीयन संख्या डालकर पूरा करना है।
- इसके बाद कैप्चा कोड पूरा करना है और सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। ओटीपी को वेरिफाई करना है। इस प्रकार श्रमिक का सत्यापन पूर्ण हो जायेगा।

- फिर नीचे दिए गए “नवीनीकरण करे” के बटन पर क्लिक करना है।

- इसके बाद श्रमिक का नवीनीकरण नाम का फार्म खुल जाएगा। इस फार्म में आपको मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, IFSC कोड, बैंक का नाम, ब्रांच का नाम, नवीनीकरण की अवधि चुने, कार्य प्रमाण पत्र अपलोड करें और ओटीपी को पूरा करना है।
- अब ओटीपी को वेरिफाई करना है और इसके साथ ही आपके सामने भुगतान की राशि आ जाएगी। जिसका आप ऑनलाइन भुगतान कर सकते है।
- इस तरह आपकी श्रमिक नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
योजना आवेदन (Planning Application) करने का तरीका
योजना आवेदन कैसे करे इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है –
- योजना आवेदन के लिए आपको UPBOCW पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://upbocw.in/ पर जाना है।
- होम पेज पर आपको “योजना आवेदन” का ऑप्शन दिखाई देगा उसके नीचे “आवेदन” के ऊपर क्लिक करे।

- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक फार्म ओपन हो जाएगा।

- इस फार्म में आपको मांगी गई पूरी जानकारी भरनी है, जैसे- अपना पंजीकृत मंडल चुने, योजना चुने, अपना पंजीकृत आधार कार्ड संख्या डाले और अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर डाले।
- इसके बाद “आवेदन पत्र खोले” के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इस तरह आप योजना आवेदन कर सकते है।
योजना के आवेदन की स्थिति (Application Status) को कैसे जानें?
योजना के आवेदन की स्थिति को जानने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है-
- Application Status जानने के लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://upbocw.in/ पर जाना है।
- होम पेज पर आपको योजना के “आवेदन की स्थिति जानने के लिए यहाँ क्लिक करें” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- इसके बाद वहाँ एक नया पेज खुल जाएगा।

- इस पेज पर आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे, जैसे- योजना आवेदन संख्या और पंजीयन संख्या इनको पूरा करना है।
- अब आगे आपको कैप्चा कोड पूरा करना है और Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी कोड आ जाएगा।
- इसके बाद कोड वेरिफाई करके आप आसानी से अपनी योजना के आवेदन की स्थिति को देख सकते है।
योजनाओं से लाभ मिलने वाले श्रमिकों की सूची (List of Workers) कैसे देखें?
योजनाओं से लाभ मिलने वाले श्रमिकों की सूची को देखने के लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना हैं-
- श्रमिकों की सूची देखने के लिए आपको पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://upbocw.in/ पर जाना हैं।
- जंहा आपको मेन्यू वार में “योजनायें” के ऑप्शन पर क्लिक करते ही कुछ विकल्प दिखाई देंगे, जिसमे से आपको “योजनाओं से लाभाविंत श्रमिकों की सूची” पर क्लिक करना हैं।

- क्लिक करते ही आपके सामने योजना में लाभाविन्त श्रमिक का एक फार्म ओपन हो जाएगा।

- इस फार्म में आपको जनपद और योजना का चुनाव करना है।
- इसके बाद कैप्चा कोड डालकर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर योजनाओं से लाभाविंत श्रमिकों की सूची खुल जाएगी।
श्रमिकों की सूची (जनपदवार/ब्लॉकवार District Wise/block Wise) डाउनलोड करने का आसान तरीका
श्रमिकों की सूची (District Wise/block Wise) डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दी गई पूरी जानकारी को फोलो करना है-
- श्रमिकों की सूची डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://upbocw.in/ पर जाना हैं।
- होम पेज पर आपको “श्रमिक” वाला ऑप्शन दिखाई देगा, उसके ऊपर क्लिक करते ही वंहा कई सारे और ऑप्शन खुल जाएंगे। जिसमे से आपको “श्रमिकों की सूची जनपदवार/ब्लॉकवार)” पर क्लिक करना है।

- इसके बाद यहाँ श्रमिक खोजे का एक पेज ओपन हो जाएगा।

- जिसमे आपको जनपद का चुनाव करना है। उसके नीचे दिए नगर निकाय वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- फिर कार्य की प्रकृति का चयन करना है और कैप्चा कोड को डालकर Submit के बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर श्रमिकों की सूची (जनपदवार/ब्लॉकवार) आ जाएगी। इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से ऑनलाइन श्रमिकों की सूची देख सकते है।
अपनी आवेदन / पंजीयन संख्या (Application/Registration Number) को जानने की पूरी प्रक्रिया
अगर आप भी अपनी आवेदन / पंजीयन संख्या को जानना चाहते है तो नीचे दी गई पूरी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें-
- अपनी आवेदन / पंजीयन संख्या (Application/Registration Number) को जानने के लिए आपको UPBOCW पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://upbocw.in/ पर जाना है।
- जंहा होम पेज पर आपको श्रमिक वाला ऑप्शन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना उसके बाद वंहा कई सारे विकल्प खुल जाएँगे।
- जिसमे से आपको “अपनी आवेदन/पंजीयन संख्या जाने” के ऊपर क्लिक करना है।

- इसके तुरंत बाद वंहा एक अपनी आवेदन/पंजीयन संख्या जाने का फार्म खुल जाएगा।

- जिस फार्म में आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है। उसके बाद नीचे लिखे कैप्चा कोड को पूरा करना है।
- फिर आपको Search के बटन पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आवेदन/पंजीयन संख्या जाने की पूरी जानकारी आ जाएगी। इस तरह आप पूरी जानकारी आसानी से ऑनलाइन देख सकते है।
निष्कर्ष
आशा करते है, कि आपको “UPBOCW” के बारे में दी गई पूरी जानकारी पसंद आई होगी।